स्मृति ईरानी का हमला, ‘छोटा भीम’ से की राहुल गांधी की तुलना

Share this News

नई दिल्ली, 26 मार्च (हि.स.)। डेटा लीक को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमलावर राहुल गांधी के लिए सोमवार को एक के बाद एक कई कई हमले किए गए। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कांग्रेस पर डेटा सिंगापुर भेजने का आरोप लगाया। दूसरी ओर, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने राहुल की तुलना कार्टून पात्र ‘छोटा भीम’ से की है। केंद्रीय कपड़ा एवं सूचना तथा प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर राहुल गांधी की तुलना मशहूर कार्टून चरित्र छोटा भीम से की।

Latest News