Wed. Mar 11th, 2026

सियाचिन के पास पीओके में सड़क निर्माण कर रहा चीन

Share this News

मुजफ्फराबाद (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर), 26 मार्च (हि.स.)। चीन पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की शक्समघाटी में सैन्य ठिकानों के निकट सड़क निर्माण कर रहा है। यह निर्माण कार्य उस क्षेत्र में हो रहा है जो पाकिस्तान ने उसे उपहारस्वरूप दिया था। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। भारत के लिए यह निर्माण कार्य चिंता का सबब बन गया है, क्योंकि इससे भारत के साथ सटी सीमा तक चीनी सेना की पहुंच और आसान हो जाएगी। यह इलाका भारत-चीन सीमा अर्थात वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर सियाचिन के नजदीक है।

Latest News