Sun. Mar 15th, 2026

बिहार: बंगाल-बिहार सीमा पर एक कार में शराब जब्त

Share this News

बिहार/किशनगंज, 27 मार्च (हि.स.)। बिहार-बंगाल सीमा पर मद्य निषेध चेक नाका से सटे कुछ मीटर पहले ही पश्चिम बंगाल की ग्वालपोखर थाना पुलिस ने बिहार नंबर की कार में शराब की बड़ी खेप सोमवार देर रात जब्त किया। बंगाल पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि पश्चिम बंगाल के पांजीपाड़ा से बिहार के नंबर की कार में शराब तस्कर किशनगंज की ओर शराब की खेप लेकर जा रहे हैं जिसे बंगाल पुलिस बंगाल सीमा में ही एनएच-31 पर जब्त करने में कामयाब हो गई। इसमें किशनगंज मद्य निषेध चेक नाका पर तैनात पुलिस का भी सहयोग रहा।

Latest News