Sun. Mar 15th, 2026

राष्ट्रपति कोविंद आज 43 लोगों को पद्म पुरस्कार से करेंगे सम्मानित

Share this News

नई दिल्ली, 02 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में 43 पद्म पुरस्कार विजेताओं के दूसरे बैच को पद्म पुरस्कार प्रदान करेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने 20 मार्च को संगीतकार इलयराजा सहित 43 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में रविवार को रात्रि भोज का आयोजन किया। इस मौके पर सिंह ने कहा कि देश को सभी पद्म पुरस्कार विजेताओं पर गर्व है क्योंकि देश की प्रगति में उनका एक बड़ा योगदान है।

Latest News