Sun. Mar 15th, 2026

भारत विभिन्नताओं का देश, फिर भी यहां एकता है : डॉ भागवत

Share this News

चंडीगढ़, 04 अप्रैल(हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर संघचालक डॉ मोहन भागवत ने कहा कि भारत विभिन्नताओँ का देश है। इसके बावजूद यहां एकता है। सभी मत-सम्प्रदायों के लोग एक साथ रहते हैं, एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। यहां आदर्श पुरूष श्रीराम भी हुए, जिन्होंने धर्म और मर्यादा को कभी नहीं तोड़ा। गुरूनानक ने भी यहीं जन्म लिया, जिन्होंने शांति और भाईचारे का संदेश दिया। सर संघचालक बुधवार को दोपहर बाद सिरसार के अजाज मंडी में नामधारी समाज द्वारा आयोजित रामनवमी महोत्सव को बतौर मुख्यवक्ता सम्बोधित कर रहे थे।

Latest News