मशरक के सिकटी भिखम गांव में अग्नि कांड में पीड़ित को मिला अनुदान चेक

Share this News

मशरक प्रखंड के सेमरी पंचायत के सिकटी भिखम गांव में बीते साल पहले हुए अग्नी कांड में पीड़ित को सीओ ललित कुमार सिंह, मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह ने संयुक्त रूप से 9600 रूपये का चेक दिया। बीते साल 12 दिसम्बर को सिकटी भिखम गांव के रीतू राज कुमार सिंह पिता- स्व सुरेश सिंह के घर में लगी आग से पचास हजार रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। जिसमें सरकार के तरफ से पीड़ित को सरकारी सहायता दी गई। मौके पर मुखिया संघ के अध्यक्ष अमर सिंह, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष कुमार प्रमोद मौजूद रहे।

 मसरख से पंकज सिंह की रिपोर्ट

Latest News