राष्ट्रमंडल खेल: संगीता चानू ने भारत को दिलाया दूसरा स्वर्ण

Share this News

गोल्ड कोस्ट, 06 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रमंडल खेलों के भारोत्तोलन स्पर्धा में संगीता चानू ने भारत को दूसरा स्वर्ण पदक दिलाया। संगीता ने 53 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। संगीत ने 192 किलो भार उठाया और स्वर्ण जीता। स्नेच मोंने अपने पहले प्रयास में 80,फिर 83,और 84 किलो भार उठाया । वहीं, क्लीन एण्ड जर्क वर्ग में उन्होंने 104, 108 भार उठाया 112 किलो उठाने में वह अपने तीसरे प्रयास में सफल नहीं हो सकी किन्तु उन्होंने कुल 192 भार उठा कर स्वर्ण पदक जीता। उल्लेखनीय है कि उनसे पहले विश्व चैंपियन मीराबाई चानू ने भारत को पहला स्वर्ण पदक दिलवाया है। चानू ने महिलाओं के 48 किलोग्राम में भारत को पदक जितवाया।

Latest News