Wed. Mar 11th, 2026

उत्तर कोरिया में बस दुर्घटना, 30 मरे

Share this News

प्योंगयांग, 23 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर कोरिया के हुआंघई में रविवार देर शाम एक पर्यटक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी सोमवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। उत्तर कोरिया स्थित चीनी दूतावास के अनुसार, मरने वालों में बीजिंग के चीनी ट्रैवल कंपनी के कर्मचारियों की संख्या ज्यादा है। चीनी राजनयिक घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। हालांकि दूतावास ने हताहत होने वाले लोगों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उत्तर कोरिया समाचार एजेंसी केसीएनए के मुताबिक, उत्तर कोरिया में बड़ी संख्या में चीनी टूरिस्ट आते हैं, इनकी संख्या कुल पर्यटकों का 80 प्रतिशत होती है। इस सड़क पर अभी काम चल रहा है और इसी दौरान मौसम भी खराब था जिससे यह दुर्घटना हुई।

Latest News