Tue. Mar 10th, 2026

कौरंटिन सेंटर पर रहने वाले प्रवासी मजदूरों के बीच बटी राहत सामाग्री

Share this News

नवनीत मिश्रा की रिपोर्ट

बनियापुर बिधान सभा के पूर्व विधायक भाजपा नेता श्री तारकेश्वर सिंह ने बनियापुर प्रखंड के बेसिक स्कूल बलुआ (पैगम्बर पुर) के कौरंटिन सेंटर पर रहने वाले प्रवासी लोगों के बीच साबुन, सैपु बिस्कुट एवं अन्य भोजन सामग्री का वितरण किया और सभी प्रवासी लोगों से यह अपिल की सभी प्रवासी लोगो को संयमित रहने तथा सोसल डिस्टेंस बना कर रहने की जरूरत है। तभी हम इस महामारी से निजात पाई जा सकती है।

उसके बाद पुर्व विधायक पैगम्बर पुर पंचायत के कवलाछपरा(बलुआ) पिठौरी पंचायत के खाकी मठीया बजार एवं मिर्जा पुर में भी सभी भाजपा के कार्यकर्ताओं मिले और सोशल डिस्टेंस बना कर घर पर ही रहने की सलाह दी । उनके साथ भाजपा के जिला कार्यकारिणी के सदस्य राममनोहर सिंह लड्डू , पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष चंद्र मोहन कुवंर, पूर्व जिला पार्षद पप्पू सिंह, पैक्स अध्यक्ष अक्षवर सिंह, अनिल तिवारी, मुन्ना सिंह, पूर्व मंडल किसान मोर्चा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, भोलु श्रीवास्तव,बलिंनदर सिंह, विवेक सिंह आदि मौजूद थे।

Latest News