Sun. Mar 15th, 2026

स्वीडिश अकादमी ने किया साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्थगित

Share this News

स्टॉकहोम, 04 मई (हि.स.)। यौन दुर्व्‍यवहार और वित्तीय घोटाला मामलों से घिरे स्‍वीडिश अकादमी के मद्देनजर साहित्य का नोबेल पुरस्‍कार स्थगित कर दिया गया है। यह प्रतिष्‍ठित पुरस्‍कार स्वीडिश अकादमी की ओर से दिया जाता है। यह जानकारी शुक्रवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। समाचार चैनल सीएनएन के अनुसार, स्वीडिश अकादमी की अध्यक्ष सारा डेनियस समेत छह सदस्यों ने इस्तीफा दे दिया। इसके बाद शुक्रवार को एक बैठक में पुरस्कार स्थगित करने का फैसला लिया गया। 75 सालों में ऐसा पहली बार हुआ है, जब नोबेल पुरस्कार को स्थगित करना पड़ा है।

Latest News