Thu. Mar 12th, 2026

दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका-तानाजी’ फिल्म को लेकर की शिकायत

Share this News

अखिल भारतीय क्षत्रिय कोली राजपूत संघ हाई कोर्ट में याचिका लगाकर कहा कि फिल्म के डायरेक्टर ने तानाजी मालुसरे के असली वंश को नहीं दिखाया गया है। दिल्ली हाई कोर्ट में इस मामले की सुनवाई के लिए 19 दिसंबर का दिन तय किया गया है। बताते चलें कि अजय देवगन की यह 100वीं फिल्म है।

बता दें कि 17वीं शताब्दी पर बनी फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ मराठा सरदार और छत्रपति शिवाजी महाराज के पक्के मित्र रहे तानाजी मालसुरे की जिंदगी पर आधारित है। अजय देवगन फिल्‍म में तानाजी का किरदार निभाएंगे। काजोल तानाजी की पत्नी सावित्रीबाई मालुसरे का किरदार निभाएंगी। सैफ अली खान विलन के किरदार उदयभान में हैं।

Latest News