दो दिन पहले रिलीज होगी कलंक

Share this News

मुंबई, 11 अप्रैल (हि स)। इस सप्ताह रिलीज होने जा रही करण जौहर की कंपनी की मल्टी स्टारर फिल्म कलंक को शुक्रवार की जगह दो दिन पहले ही रिलीज किया जा रहा है। ये फिल्म बुद्धवार को रिलीज होने जा रही है। इसकी वजह 17 और 19 अप्रैल को होने वाली छुट्टियां हैं, जिसका फायदा टीम कलंक लेना चाहती है। बुद्धवार को फिल्म रिलीज होने से इसका वीकंड पांच दिन का होगा। इससे पहले हाल ही में रिलीज हुई करण जौहर की कंपनी की अक्षय कुमार वाली फिल्म केसरी को चार दिन का वीकंड मिला था। होली के मौके पर रिलीज हुई इस फिल्म को गुरुवार को रिलीज किया गया था। सन 1940 के बैकड्राप पर बनी इस फिल्म का बजट 120 करोड़ के आसपास आंका गया है और पांच दिन के पहले वीकंड को लेकर फिल्मी कारोबार के जानकारों का अनुमान है कि ये फिल्म पहले वीकंड में सौ करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार कर सकती है। अभिषेक वर्मन के निर्देशन में बनी इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, वरुण धवन, आलिया भट्ट, सोनाक्षी सिन्हा, आदित्य राय कपूर और कुणाल खेमू हैं।

 

Latest News