Thu. Apr 25th, 2024

सिने स्टार ओपरा पहली 500 महिला अरबपतियों के क्लब में शामिल

Share this News

लॉस एंजेल्स (हि.स.)। मीडिया मुग़ल और सिने स्टार ओपरा विन्फ़्रे दुनिया के पहले 500 अरबपतियों के क्लब में शुमार हो गई हैं। 64वर्षीय विन्फ़्रे पहली अश्वेत महिला अरबपति मीडिया मुग़ल हैं, जिन्हें यह शोहरत हासिल हुई है। विन्फ़्रे सोमवार को चार अरब डॉलर की अधिपति हो गई हैं। ढाई दशक से चल रहे ओपरा  विन्फ़्रे शो के अलावा उनका अपना केबल नेटवर्क है। अभी हाल में ओफ़रा ने एप्पल इंक के साथ साझेदारी की है। ‘ब्लूमबर्ग’ की एक घोषणा के अनुसार महिला अरबपतियों की सूची में ओपरा का नम्बर 65और महिला उद्यमियों में छठा नंबर है।