Fri. Mar 29th, 2024

ऋषि कपुर नहीं रहे!..कोरोना काल मे इरफान के बाद दुनिया से अलविदा

Share this News

Central desk Bollywood एक्टर इरफान के निधन की खबर से लोग अभी उभरे भी नहीं थे कि बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर ने भी इस दुनिया को अलविदा कह दिया। अमिताभ बच्चन ने अपने ऑफिशियल  ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर के इस बारे में जानकारी दी है। बिग बी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘वो चले गए… ऋषि कपूर चले गए…मैं खत्म हो गया हूं!’

बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया  गया है। उनका इलाज़ मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में चल रहा था। भाई रणधीर कपूर ने इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है। अब इसी हॉस्पिटल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत थी। ऋषि कपूर पिछले साल सितंबर में ही न्यूयॉर्क में लगभग एक साल कैंसर का इलाज करवाने के बाद भारत लौटे हैं। उन्हें साल 2018 में पता चला था कि वह कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद वह अपने इलाज़ के लिए न्यूयॉर्क गए थे। उनके आखिर वक्त में उनकी पत्नी नीतू कपूर उनके साथ ही रहीं। वहीं, उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर ने सरकार से दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा की इजाजत मांगी है। लॉकडाउन  की वजह से फिलहाल वह दिल्ली में ही फंसी हुई हैं।

ऋषि कपूर के निधन के बाद से चारों तरफ से शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सवंदेना व्यक्त करते हुए कहा है कि ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे। उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।आपको बता दें कि ऋषि कपूर ने बॉबी फ़िल्म के जरिए एक्टिंग की दुनिया में कमद रखा था। इस फ़िल्म को राज कपूर ने निर्देशित किया था। इसके बाद ऋषि अपने फ़िल्मी करियर में कई शानदार फ़िल्में की। ऋषि के बटे रणबीर कपूर इस वक्त बॉलीवुड में सक्रिय हैं।

Rishi Kapoor के बड़े भाई रणधीर कपूर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि Rishi Kapoor को सांस लेने में तकलीफ हो रही है

इरफान खान के दुनिया छोड़ जाने के गम में आंसू अभी सूखे भी नहीं हैं कि एक और महान कलाकार के गंभीर रूप से बीमार होने की खबर आ गई। कैंसर से जूझ रहे Rishi Kapoor की हालत खराब है और बीती रात उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके बड़े भाई रणधीर कपूर ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि Rishi Kapoor को सांस लेने में तकलीफ हो रही है। अभी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। 67 साल के Rishi Kapoor का कोरोना वायरस टेस्ट भी करवाया गया है। बता दें, Rishi Kapoor को 2019 में कैंसर हुआ था और एक साल तक अमेरिका में उनका इलाज चला था।

कोरोना वायरस से लक्षण मिले, दो स्पेशलिस्ट डॉक्टर कर रहे इलाज

Rishi Kapoor को एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक, Rishi Kapoor को सांस में तकलीफ के साथ ही हल्का बुखार है और चेस्ट इन्फेक्शन की आशंका है। ये लक्षण कोरोना वायरस से जुड़े हैं इसलिए तत्काल इसकी जांच भी करवा ली गई है।

पिछले हफ्ते से बीमार चल रहे Rishi Kapoor

Rishi Kapoor को बारे में कहा जा रहा है कि वे पिछले हफ्ते से बीमारी हैं। बीते गुरुवार को भी लॉकडाउन होने के बावजूद उन्हें महाराष्ट्र सरकार से स्पेशल पास जारी करवा कर अस्पताल लाया गया था। हालांकि तब उन्हें चंद घंटों बाद ही छुट्टी दे दी गई थी। इससे पहले फरवरी में भी उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। आमतौर पर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले Rishi Kapoor एक महीने से शांत हैं।