Sun. Mar 15th, 2026

मुकेश अंबानी का कार्यकाल बढ़ाने के लिए रिलायंस ने शेयरधारकों से मांगी मंजूरी

Share this News

नई दिल्ली, 9 जून (हि.स.)। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने अपने चेयरमैन और प्रबंध निदेशक के रूप में मुकेश अंबानी के कार्यकाल को 5 साल बढ़ाने के लिए शेयरधारकों से मंजूरी मांगी है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के निदेशक मंडल में 61 वर्षीय अंबानी 1977 से मौजूद हैं। उनके पिता और समूह के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का 6 जुलाई 2002 में निधन होने के बाद वह कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक बने थे।

Latest News