Fri. Mar 29th, 2024

खेती के समय बढ़ी जमीनी विवाद,जनता दरबार में उमड़ी फरियादी की भीड़

Share this News

खेती के समय बढ़ी जमीनी विवाद,जनता दरबार में उमड़ी फरियादी की भीड़

बी.बी.एन-डेस्क

मशरक (सारण) रबी फसलों के खेती के मौसम में बढ़ते भूमि विवाद के मामलों से जहां एक ओर थाना पुलिस के अधिकारी मारपीट के मामलो से परेशान हैं तो वही जमीनी विवाद मामलों का निपटारा करना प्रशासन के लिये चुनौती बन गया है।इसके लिए सरकार द्वारा घोषित हर शनिवार को जनता दरबार में मामले के निष्पादन के लिए थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा व अंचलाधिकारी ललित कुमार सिंह द्वारा जनता दरबार का आयोजन कर आधा दर्जन भूमि विवाद मामले का निष्पादन किया गया।

शनिवार की सुबह आधा दर्जन फरियादियों ने जमीन से सम्बंधित मामले लेकर जनता दरबार पहुंचे।सीओ ललित कुमार सिंह ने सभी लोगों से बारी बारी उनकी समस्याएं सुनीं एवं यथासंभव और निष्पादन का सकारात्मक भरोसा दिलाया।वही उन्होंने कुछ मामलों में द्वितीय पक्ष को नोटिस भेजकर बुलाने की बात बताई। तत्पश्चात समस्याओं को सुनकर और कागजात की जांच कर उचित फैसला दिया जाएगा। वही मीडिया से बातचीत में सीओ ललित कुमार सिंह ने बताया कि पहले से चले आ रहे 12 मामलों में 3 का जांच-पड़ताल के बाद निष्पादित किया गया और नये 6 मामलों में 2 का निष्पादन तत्काल प्रभाव से कर दिया गया साथ ही और मामले में विपक्षी को नोटिस निर्गत किया गया।