Fri. Apr 18th, 2025

मुखिया पर महिला ने यौन शोषण की दर्ज कराई प्राथमिकी

Share this News

मुखिया पर महिला ने यौन शोषण की दर्ज कराई प्राथमिकी

तरैया, (सारण): तरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत इसुआपुर प्रखंड के जयथर पंचायत के मुखिया पर एक महिला ने दुष्कर्म एवं पिछले चार साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुखिया राजीव रंजन सिंह एवं उनकी पत्नी के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात कर रही है। पुलिस द्वारा पीड़िता का बयान दर्ज कराने के लिए महिलां पुलिसकर्मी के साथ छपरा न्यायालय में भेजा है। पीड़िता ने बताया है कि रात 10 मुखिया उनके घर पर आए और दुष्कर्म किया।

फिर पीड़िता का मोबाइल लेकर चले गए जिसमें उनके विरुद्ध कई फोटो व वीडियो साक्ष्य के रूप में रखा था। मामले में थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और महिला का बयान दर्ज कराने के लिए उसे छपरा न्यायालय भेज गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जा रही हैं। वहीं पुलिस ने बुधवार को आरोपित मुखिया को भी गिरफ्तार कर ली हैं। समाचार प्रेषण तक पुलिस आगें की जांच एवं कार्रवाई में जुट गई हैं।