घर पर सोए युवक की गोली मारकर हत्या
                10 बजे रात्रि तक अभिमन्यु खाना खा कर घर के बरामदे पर सो कर मोबाइल देख रहा था। तीन बजे सुबह अभिमन्यु की मां जगी और बरामदे पर आई तो अभिमन्यु मृत पड़ा हुआ था ।

बिहार के मुजफ्फरपुर में पारू थाना क्षेत्र के बैजलपुर गांव में घर के बरामदे पर सोये हुए अवस्था में बदमाशों ने गांव निवासी स्व. संजय सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी। उधर सुबह घटना की जानकारी मिलते पारू पुलिस इंस्पेक्टर मुकेश शर्मा, थानेदार चंदन कुमार एफएसएल टीम के पहुंच वैज्ञानिक ढंग से जांच कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने के लिए शव को अपने कब्जे करना चाहा। परिजनों ने उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग करते हुए शव को ले जाने रोक लगा दी।
मृतक के चाचा अजय सिंह ने बताया कि 10 बजे रात्रि तक अभिमन्यु खाना खा कर घर के बरामदे पर सो कर मोबाइल देख रहा था। घर के अन्य सदस्य घर अंदर सोने चले गए। करीब 12 बजे में पेशाब करने लिए उठा और बरामद से घर मे जाने वाला दरवाजा खोलना चाहा तो बाहर से बंद था। तब बाथ रूम में जाकर पेशाब कर सो गया। तीन बजे सुबह में अभिमन्यु की मां जगी और बरामदे पर आई तो देखी अभिमन्यु मृत पड़ा हुआ था।

अभिमन्यु की शादी नहीं हुई थी। हत्या के कारणों के लेकर परिजन कुछ जानकारी नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों से भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस छानबीन कर रही है। थानेदार चंदन कुमार ने बताया कि पुलिस अपने सूत्रों से जानकारी ले रही है। परिजनों को समझाया जा रहा है।

मृतक एक बाइक एजेंसी में काम करता था। दो भाईयों में वह छोटा था। किसी से कोई दुश्मनी नहीं होने की बात बताई जा रही है। डॉग स्कॉड और एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाया गया है।
