Sun. Mar 15th, 2026

महाराष्ट्र: डोंबिवली में विस्फोटक सहित 2 गिरफ्तार

Share this News

महाराष्ट्र/मुंबई 15 अप्रैल (हि. स.)। डोंबिवली स्थित खोड़ी गांव में पुलिस ने मोटरसाईकिल पर विस्फोटक ले जा रहे २ बदमाशों को बीती रात गिरफ्तार कर लिया है और दोनों के पास 199 जिलेटिन रॉड व 100 डिटोनेटर्स बरामद किया है। इस मामले की सघन जांच जारी है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात को ठाणे पुलिस की अपराध शाखा को खोड़ी गांव में विस्फोटक सहित कुछ लोगों के आने की जानकारी मिली थी । इसी जानकारी के आधार पर रात में खोड़ी गांव में सादे वेश में पुलिस मौजूद थी।

Latest News