Thu. Mar 19th, 2026

छपरा: छोटा तेलपा से 8 बाइक के साथ एक बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this News

छपरा: छोटा तेलपा से 8 बाइक के साथ एक बाइक चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

बी.बी.एन-डेस्क

छपरा नगर थाना क्षेत्र के छोटा तेलपा इलाके से एक बाइक चोर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हाल ही में बाइक चोरी की हुई घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बाइक चोर की पहचान कर उसके उसे घर से गिरफ्तार किया है

Iएसडीपीओ ने नगर थाना में प्रेस वार्ता कर बताया कि हाल ही में हुए बाइक चोरी की घटना को लेकर हुए एफ आई आर के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के निशानदेही पर एक बाइक चोर को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधी का नाम अमन कुमार उर्फ कल्लू है. जिसको छोटा तेलपा उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. उसके निशानदेही पर 8 चोरी की गई बाइक बरामद की गई है.