Mon. Mar 16th, 2026

दहेज को लेकर महिला के साथ पति व ससुराल वालों ने की मारपीट, मामला दर्जकर पुलिस कर रही जांच

Share this News

दहेज को लेकर महिला के साथ पति व ससुराल वालों ने की मारपीट, मामला दर्जकर पुलिस कर रही जांच

रितेश हनी

सहरसा – जिले के बसनही थाना क्षेत्र के बड़ीबन गांव निवासी महिला गुंजन देवी ने अपने पति, भैसुर और गोतनी के ऊपर दो लाख दहेज को लेकर मारपीट करने एवं घर से निकाल देने का गंभीर आरोप लगाया है। वही उन्होंने पति का अवैध संबंध अपने गोतनी के साथ बताते हुए जान मार देने की नीयत से मारपीट करने की बातें बताई है। पीड़ित गुंजन देवी ने बताया कि वे खगड़िया जिले के बेलदौर थाना थाना क्षेत्र के पचौठ गांव निवासी राधा कांत झा की पुत्री है। उनका विवाह जिले के बसनही थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ीबन गांव में निवासी हीरा कुमार झा के पुत्र मुन्ना कुमार झा के साथ हुआ था। दुरागमन के बाद वे पति के घर करीब 10 वर्ष तक ठीक ठाक रही। करीब दो बरसों से पति मुन्ना कुमार झा, भैसूर सोना झा एवं गौतमी नायडू देवी उनसे व्यवसाय हेतु पिता से 2 लाख रुपए लाने का दवाब डाल रहे थे। जिसके लिए वे लोग लगातार मारपीट करने लगा था। वही उनके पति का नाजायज संबंध भोजाई नायडू देवी से हो गया। जिसका वे विरोध किया तो सभी मिलकर उन्हें बीते 28 सितंबर की रात जान मारने की नीयत से मारपीट किया। वही उनके सारे जेवर सहित कीमती सामान भी छीन ली। उनके शिकायत पर महिला थाना द्वारा जांच की जा रही है।

Latest News