Wed. Mar 11th, 2026

इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवां में 17 ड्राम देशी शराब किया गया बरामद

Share this News

इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवां में 17 ड्राम देशी शराब किया गया बरामद

रिपोर्ट – अभिषेक आनंद

इसुआपुर थाना क्षेत्र के लौवां गाँव में 17 ड्राम देशी शराब पुलिस द्वारा पकड़ा गया है । मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थानाध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के अध्यक्षता में लौवां बांध पर से 17 ड्राम देशी शराब जप्त किया गया, जिसमें चार शराब कारोबारियों को नामजद किया गया है । लौवां के ग्रामीणों द्वारा यह

आशंका जताया जा रहा है कि बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर शराब माफियाओं द्वारा शराब एकत्रित किया जा रहा था ताकि चुनाव में प्रत्याशियों से शराब बेच कर मोटी रकम कमाई जा सके । आपलोगों को यह भी बता दें कि विजय कुमार इसुआपुर में जब से अपना पदभार (थानाध्यक्ष) संभाले हैं तब से शराब माफियाओं पर कहर बनकर टुटे हैं ।

Latest News