
गोपालगंज में पेट्रोल पंप पर लूट, पहले फुल टंकी तेल डलवाया फिर बंदूक दिखाकर छीने रुपये

गोपालगंज में पेट्रोल पंप पर लूट, पहले फुल टंकी तेल डलवाया फिर बंदूक दिखाकर छीने रुपये
B.B.J-DESK
बिहार डेस्क: इस वक्त की बड़ी खबर गोपालगंज से आ रही है आपको बता दें कि गोपालगंज के बरौली थाना के सोनवर्षा पेट्रोल पंप पर गुरुवार अहले सुबह अपराधियों ने गन प्वाइंट पर लूटपाट की। कार में फ्यूल भरवाने के बहाने पहुंचे अपराधियों ने पिस्टल दिखाकर पेट्रोल पंप कर्मी से 57,910 रुपए लूट लिए। मौके पर मैनेजर और फिलर थे, जिन्होंने घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई। फिलहाल CCTV फुटेज खंगाल अपराधियों की पहचान की जा रही है। फिलर सुनील सिंह और नंदकिशोर यादव ने बताया कि अपराधी कार में सवार होकर आए थे। उन्होंने पहले फ्यूल डलवाया। इसके बाद वे पैसे देने पहुंचे तो पिस्टल निकाल ली और पैसे देने की बात करने लगे। फिलर के पास 57,910 रुपए थे। उन्होंने पिस्टल सटाकर सारे पैसे ले लिए और फरार हो गए।
शहर का यह पेट्रोल पंप प्यारेपुर गांव निवासी तारकेश्वर प्रसाद का है। 24 घंटे इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप खुला रहता है। इसी क्रम में आज सुबह लगभग 5 बजे अपराधी पहुंचे थे। घटना के बाद फिलर और मैनेजर ने थाना को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरेंद्र साह घटना स्थल पर पहुंचकर CCTV फुटेज को खंगाल रहे हैं। वहीं, इस घटना से इस एरिया के लोगों में दहशत का माहौल है। यह पेट्रोल पंप NH 27 पर है, जहां सीमावर्ती इलाकों के लोग भी पेट्रोल लेने के लिए पहुंचते हैं।