Sat. Apr 20th, 2024

स्मैक बेचने के आरोप में पति पत्नी गिरफ्तार

Share this News

डेस्क रिपोर्ट:- फुलवारी शरीफ थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर पति पत्नी को स्मैक एवं देशी पिस्तौल जिंदा गोली और एक लाख 69 हजार रूपया के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि पति चौक पर एवं पत्नी घर से स्मैक बेचने को धंधा करती थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Aad
इस संबंध में थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने बताया कि सूचना मिली थी कि संगत निवासी अक्षय स्मैक बेचने का धंधा करता है। पुलिस उसको पकड़ने में लगी थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि अक्षय टमटम पड़ाव पर हथियार से लैस होकर स्मैक बेच रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने छापामारी कर अक्षय को गिरफ्तार किया। तलाशी के क्रम में उसके पास से बीस पुरिया स्मैक एवं एक लोडेड देशी कटटा 11 जिंदा गोली बरामद हुई। पुलिस ने संगत स्थित उसके घर पर छापामारी किया तब वहां उसकी पत्नी के पास से भी बीस पुरिया स्मैक एवं स्मैक बेचने का आया रूपया एक लाख 69 हजार रूपया जिसमें सभी नोट दस बीस पचास और सौ का है बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों पति पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। पूछ ताछ में अक्षय से पुलिस को बताया कि वह आरा से स्मैक बेचने के लिए लाता है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

स्रोत्र:- आर्य न्यूज