Sat. Apr 20th, 2024

पहलेजा रेल सह सड़क पुल के लिये हुए आंदोलन में शहीद हुए अभिषेक राय के बड़े भाई प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार राय

Share this News

पहलेजा रेल सह सड़क पुल के लिये हुए आंदोलन में शहीद हुए अभिषेक राय के बड़े भाई प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार राय।

BBJ-NEWS

सोनपुर 16 जनवरी 2022 :- सारण प्रमंडल विकास संघर्ष समिति के वरिष्ठ सदस्य एवं दीघा- पहलेजा रेल सह सड़क पुल के लिये हुए आंदोलन में शहीद हुए अभिषेक राय के बड़े भाई प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार राय का आज हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे 60 वर्ष के थे। वे पीछे भरा- पूरा परिवार छोड़कर गए है। उनके दो पुत्र एवं चार पुत्रियां है। इनके बहनोई नेपाल देश के समाजवादी पार्टी संसदीय दल के उपनेता एवं जनकपुर के प्रदेश सांसद श्री रामअशीष यादव एवं दामाद अजय यादव बिहार भाजपा के पूर्व मीडिया विभाग के संयोजक एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ अधिकारी है।

उनके निधन के समाचार सुनते ही सोनपुर सहित पूरे सारण जिले में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके अंतिम दर्शन के लिये आज सुबह से ही सोनपुर स्थित मानपुर के आवास पर विभिन्न दलों के राजनीतिक कार्यकर्ताओं का तांता लगा रहा।

आज ही उनका पार्थिव शरीर सोनपुर के काली घाट पर पंचतत्व में विलीन हो गया। उनके अतिंम यात्रा में कोविद प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सैकड़ों लोग सम्मिलित हुए।

सोनपुर निवासी श्री राय के निधन पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं सांसद सर्वश्री सुशील कुमार मोदी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, रेणु देवी , पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव, विधायक एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव, बिहार सरकार के मंत्री रामसूरत कुमार, जनक चमार, सारण प्रमंडल विकास संघर्ष समिति के संयोजक एवं विधायक डॉ रामानुज प्रसाद, समिति के सह- संयोजक जितेंद्र सिंह, कांग्रेस नेता सुधीर राय, रामविनोद सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष अमजद हुसैन, भाजपा नेता घनश्याम सिंह, धर्मजागरण के प्रदेश संयोजक डॉ अवधेश कुमार ,सारण जिला भाजपा के पूर्व अध्यक्ष रमेश प्रसाद, अशोक सिंह, वंशीधर तिवारी, वेदप्रकाश उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

उपर्युक्त नेताओं ने अपने शोक- संदेश में कहा की वे एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता एवं प्रख्यात समाजसेवी थे। वे बड़े ही मिलनसार व्यक्ति थे, सोनपुर प्रखंड में काफी लोकप्रिय थे। उनके निधन से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।

उपर्युक्त नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।