Sun. Mar 15th, 2026

AISF का बिहार राज्य सम्मेलन ’19-21 मार्च’ को सीवान में, पोस्टर जारी

Share this News

रिपोर्ट – आनंद वर्मा

सारण:-ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) सारण जिला परिषद् ने संगठन के “बिहार राज्य सम्मेलन 19-21 मार्च सीवान” को लेकर पोस्टर जारी किया.

बिहार राज्य सम्मेलन का पोस्टर जारी करते हुए संगठन के बिहार राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव ने कहा कि छात्र-युवाओं के हक और अधिकार, शिक्षा और रोजगार पर बढ़ते हमलों के बीच हम सबों का कर्तव्य है ऐसे चुनौतियों के खिलाफ डटकर लड़ाई तेज करना. उन्होंने कहा कि एआईएसएफ का 32वां बिहार राज्य सम्मेलन ऐतिहासिक होगा. देश के चर्चित युवा नेता कन्हैया कुमार, आईएएस कन्नन गोपीनाथन सहित कई देश के जाने-माने हस्तियां शामिल होंगे.

वहीं जिला सचिव अमित नयन ने छात्र-छात्राओं से अपील करते हुए कहा कि ऐतिहासिक छात्रों के सम्मेलन में सारण जिले से भी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर 19 मार्च के आम सभा को सफल बनाएं, उन्होंने कहा कि राज्य सम्मेलन की सफलता के लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई है. राज्य सम्मेलन में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सोशल मीडिया, जनसंपर्क अभियान, पोस्टर, बैनर सहित कई माध्यमों से प्रचार-प्रसार जारी है.

राज्य सम्मेलन का पोस्टर जारी करते समय मुख्य रूप से राज्य उपाध्यक्ष राहुल कुमार यादव, जिला सचिव अमित नयन, विश्वजीत कुमार सिंह, आशीष कुमार, अनूप कुमार यादव, रिशु कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

 

Latest News