Thu. Apr 18th, 2024

वैक्सीन लगवाने के बाद 3 दिन नही करे सेक्स, जान लें पुरी जानकारी

Share this News

मास्को: कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) लगवाने वाले लोगों को अभी तक खान-पान पर ध्यान देने और कुछ दिन आराम करने की सलाह दी जा रही है| लेकिन रूस (Russia) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बड़ा बयान देते हुए वैक्सीन लगवाने के बाद कम से कम 3 दिन तक सेक्स (Sex) से दूर रहने की सलाह दे डाली है|

सेराटोव के उप स्वास्थ्य मंत्री डॉ. डेनिस ग्रेफर का कहना है कि, ‘सेक्स करने के बाद शारीरिक तनाव बढ़ जाता है जो इस समय ठीक नहीं है| हर कोई यह बात जानता है कि सेक्स के दौरान बहुत ज्यादा एनर्जी कंजम्पशन होता है| इसलिए हम लोगों को इससे बचने की चेतावनी देते हैं| वैक्सीन लगने के बाद अगले 3 दिन तक सेक्स करने सहित सभी तरह की शारीरिक गतिविधियों से बचना चाहिए|