Sat. Apr 20th, 2024

अजय माकन ने दिया दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा

Share this News
No

नई दिल्ली, 04 जनवरी (हि.स.)| दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता अजय माकन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है| अजय माकन ने इस्तीफे को लेकर अपनी हेल्थ को मुख्य कारण बताया है| माकन यूपीए की सरकार में केन्द्रीय मंत्री भी रह चुके हैं|
अजय माकन ने इस्तीफा देते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को समर्थन करने के लिए शुक्रिया कहा है| उन्होंने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को धन्यवाद किया| माकन ने लिखा कि 2015 विधानसभा चुनाव के बाद से ही उन्होंने दिल्ली के सभी नेताओं का सहयोग मिला, कठिन परिस्थितियों में ये आसान नहीं था| आप सभी का आभार|
बताया जा रहा है कि अजय माकन ने गुरुवार को दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की थी| उन्हें राज्य से हटाकर केन्द्र की राजनीति में लाया जा सकता है|
सूत्रों की मानें तो दिल्ली कांग्रेस की टीम पर अगले कुछ दिनों में ही फैसला हो सकता है| प्रभारी पीसी चाको अगले दो दिनों में दिल्ली के 10-12 नेताओं से मुलाकात करेंगे|
सूत्रों की मानें तो दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, योगानंद शास्त्री और जेपी अग्रवाल आगे हैं|
गौरतलब है कि अजय माकन का स्वास्थ्य पिछले काफी समय से खराब चल रहा था| अभी कुछ दिन पहले ही उनके इस्तीफे की खबरें आई थी| बाद में उन्होंने इसका खंडन किया था और कहा था कि वह इलाज करा रहे हैं|