कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 12 मई को होगा मतदान

Share this News

नई दिल्ली, 27 मार्च (हि.स.)| मुख्य चुनाव आयुक्त ओ पी रावत ने मंगलवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। संवाददाता सम्मलेन में मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनाव आयोग के फैसलों से अवगत कराया और कहा कि 12 मई को कर्नाटक में मतदान होगा| चुनाव की अधिसूचना 17 अप्रैल को जारी की जाएगी जिसके बाद कर्नाटक में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी जाएगी | नामांकन की अंतिम तारीख 24 अप्रैल होगी| कर्नाटक चुनाव में वीवीपैट और ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा| महिलाओं के लिए 450 विशेष पोलिंग बूथ बनाये जाएंगे|

Latest News