Tue. Mar 10th, 2026

जम्मू पहुंचे राष्ट्रपति कोविंद, कठुआ रेपकांड को बताया शर्मनाक

Share this News

जम्मू, 18 अप्रैल (हि.स.)। कठुआ में आठ साल की लड़की के साथ कथित बलात्कार व हत्याकांड की घटना शर्मनाक है। 70 साल की आज़ादी में ऐसा कुकृत्य देश के किसी भी हिस्से में होना शर्म की बात है। यह बातें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कटड़ा स्थित माता वैष्णों देवी विश्वविद्यालय में पहुंचने पर कहीं। उन्होंने कहा कि हमें सोचने की जरूरत है कि हम किस तरह के समाज का निर्माण कर रहे हैं। यह हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम देश व समाज को आश्वस्त करें कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति भविष्य में नहीं होगी।

Latest News