Sat. Apr 20th, 2024

बिहार ‌‌‌‌‌में 21 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

Share this News

पटना,02जनवरी(हि.स.)। बिहार सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा के 21 अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है।पटना के एसएसपी मनु महाराज मुंगेर के डीआईजी बनाये गये हैं। दरभंगा की एसएसपी गरिमा मल्लिक को पटना का एसएसपी बनाया गया है। बाबू राम दरभंगा के एसएसपी बने हैं।
गृह विभाग की मंगलवार को देर रात जारी अधिसूचना के अनुसार पांच डीजीपी, दो एडीजी, पांच आईजी, सात डीआईजी और चार एसपी स्तर अधिकारियों का स्थानांतरण पदस्थापन हुआ है।
सूची के अनुसार दिनेश सिंह बिष्ट राज्य खेल प्राधिकरण के डीजी,सुनील कुमार होमगार्ड के डीजी,गुप्तेश्वर पाण्डेय डीजी ट्रेनिंग, अरविंद पाण्डेय डीजी सिविल डिफेंस और संजीव कुमार सिंघल डीजी बीएमपी बनाए गये हैं।
आईजी आपरेशन कुंदन कृष्णन एडीजी मुख्यालय और अमित कुमार एडीजी रेल बनाए गये हैं।
भागलपुर के आईजी सुशील खोपड़े आईजी आपरेशन और दरभंगा के डीआईजी विनोद कुमार भागलपुर के आईजी बने हैं।पारसनाथ गृह विभाग के विशेष सचिव,गणेश कुमार आईजी मुख्यालय,सौरभ कुमार आईजी रेल, जितेन्द्र मिश्रा डीआईजी एसटीएफ, क्षत्रनील सिंह डीआईजी दरभंगा, सुनील कुमार नायक डीआईजी एटीएस, राजेश त्रिपाठी डीआईजी पूर्णिया, अशोक कुमार डीआईजी डकैत निरोध और नवल किशोर सिंह डीआईजी विशेष शाखा बनाए गये हैं।
मुजफ्फरपुर के एसएसपी मनोज कुमार को बीएमपी 6 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार और कटिहार के एसपी विकास कुमार को बीएमपी 7 के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।