Sat. Mar 14th, 2026

भाजपा के नए कार्यालय में पहली बार संसदीय दल की बैठक आज

Share this News

नई दिल्ली, 23 मार्च (हि.स.)। संसद के सत्र के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सामान्य तौर पर मंगलवार की सुबह संसदीय दल की बैठक संसद भवन परिसर या संसदीय सौंध में होती है। इस बार यह बैठक शुक्रवार की शाम को हो रही है। खास बात यह है कि इस बार यह बैठक नई दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर नए बने भाजपा मुख्यालय में होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

Latest News