Sat. Nov 15th, 2025

मोदी ने कहा-बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया, कॉंग्रेस मुस्लिम लीग माओवादी

Share this News

मोदी ने कहा-बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया, कॉंग्रेस

मुस्लिम लीग माओवादी

 

देश,पटना,राजनीती

 

बिहार में एनडीए की जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की जनता ने गरदा उड़ा दिया। उन्होनें कहा कि बिहार की धरती पर फिर कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की जीत बिहार माताओं-बहनों की है, जिन्होंने राजद के शासनकाल में जंगलराज को झेला है। आज आतंक वो दिन इतिहास बन गए। बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। आज के ये परिणाम उन विकास विरोधियों को भी जवाब है, जो कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस वे और इंडस्ट्री नहीं चाहिए। जो कहते थे कि बिहार में रेल और एयरपोर्ट की क्या जरूरत है। आज का ये जनादेशपरिवारवाद के खिलाफ विकासवाद का है। उन्होंने कहा कि ये भारत की नई राजनीति का आधार है। हम बिहार को विकसित बनाएंगे। देश को विकासित बनाएंगे। साथियों जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया। उस पर देश की जनता का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस देश के अनेक राज्यों में सालों से सत्ता से बाहर है। बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल, यूपी में भी करीब-करीब 4 दशक और पश्चिम बंगाल में 5 दशक से कांग्रेस की सरकार लौटी नहीं है।

पीएम मोदी ने कहा कि साथियों पिछले 3 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक पहुंच नहीं पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के 6 राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए और इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज ही के दिन सिर्फ एक चुनाव में हमारे जितने विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस पिछले 6 चुनावों में उतने विधायक जीत नहीं पाई। उससे भी ज्यादा सीटें हम लोग इस बार लेकर आए हैं। साथियों कांग्रेस की राजनीति का आधार अब सिर्फ और सिर्फ नेगेटिव पॉलिटिक्स रह गया है। कभी चौकीदार चोर है का नारा, संसद का समय बर्बाद करना, हर संस्थान पर अटैक करना, कभी ईवीएम पर सवाल, कभी चुनाव आयोग को गाली, कभी वोट चोरी का मनगढ़ंत आरोप, जाति और धर्म के आधार पर लोगों को बांटना। देश के बजाय देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना। उन्होंने कहा कि मैं गंभीरता से कहता हूं कि आज कांग्रेस ‘मुस्लिमलीगी माओवादी कांग्रेस’ यानि एमएमसी बन गई है।