मोदी सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर योगी ने दी बधाई, अखिलेश ने कसा तंज

Share this News

लखनऊ, 26 मई (हि.स.)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार के चार साल पूरा होने पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश की प्रगति में भारत सरकार के सहयोग के लिए आभार एवं सफल चार वर्ष पूर्ण करने पर आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी व उनके मंत्रिमंडल को बधाई। हार्दिक शुभकामनाएं।’’ वहीं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्विटर पर कविता रूप में लिखा है, ‘जब चार साल पहले नरेन्द्र मोदी जी ने देश की बागडोर संभाली…गांव-गांव रोशन हुआ, हर घर आई ख़ुशहाली! जनता को मिला सुशासन और ख़त्म हुआ भ्रष्टाचार…इसलिये बार-बार हर बार भारत चाहे मोदी सरकार!’ उधर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने नरेन्द्र मोदी सरकार पर एक बार फिर हमला बोला। उन्होंने ट्वीट किया, ‘राजनीति में भ्रष्टाचार का खेल, बैंकिंग सिस्टम हुआ फ़ेल, पेट्रोल-डीज़ल के दाम उच्चतम, डॉलर के मुक़ाबले रुपया न्यूनतम। देश से घोटालेबाज़ फ़रार, विदेशों से दिखावे के क़रार। महंगाई पर जीएसटी की मार। दलित, ग़रीब, महिला पर वार। किसान, बेरोज़गार, कारोबारी बेहाल, मुबारक हो ये चार साल!

Latest News