म्यांमार यात्रा पर सुषमा स्वराज, आंग सान सू की से की मुलाकात

Share this News

नई दिल्ली, 11 मई (हि.स.)। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने शुक्रवार को अपनी म्यांमार यात्रा के दूसरे दिन म्यांमार संघ गणराज्य के राष्ट्रपति यू विन मिंट से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने भारत-म्यांमार द्विपक्षीय संबंधों को लेकर बात की। इसके बाद स्वराज ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर और विदेश मामलों की मंत्री और विख्यात विश्व नेता आंग सान सू की से मुलाकात की। सुषमा स्वराज और आंग सान सू की ने भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ विदेश नीति और म्यांमार-भारत के वैश्विक मंचों पर आपसी सहयोग को लेकर बात की।

Latest News