Thu. Apr 25th, 2024

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अब चार के बजाय होंगे छह सहसरकार्यवाह

Share this News

नागपुर, 11 मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में अब चार के बजाय छह सहसरकार्यवाह होंगे। नागपुर में संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के अंतिम दिन रविवार को यह निर्णय लिया गया। डॉ. मनमोहन वैद्य और मुकुन्दन जी को सहसरकार्यवाह का नया दायित्व सौंपा गया है। अखिल भारतीय सह-सम्पर्क प्रमुख रहे अरुण कुमार को डॉ. वैद्य की जगह अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख की जिम्मेदारी दी गयी है। मुकुन्दन जी अब तक अखिल भारतीय सह-बौद्धिक प्रमुख की जिम्मेदारी संभाल रहे थे।उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक इकाई है। इसकी बैठक हर साल होली पर्व के बाद होती है।