Tue. Apr 23rd, 2024

वाराणसी संसदीय सीट से बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का पर्चा खारिज

Share this News

-नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रधानमंत्री मोदी के अलावा 29 प्रत्याशी मैदान में बचे
-119 लोगों ने दाखिल किए थे पर्चे, 89 खारिज
-बाहुबली पूूर्व सांंसद अतीक अहमद जेल में रहकर निर्दलीय ताल ठोकेंगे

वाराणसी, 30 अप्रैल (हि.स.)। वाराणसी संसदीय सीट पर मंगलवार देर रात तक नामांकन पत्रों की जांच चली। इस सीट पर 119 लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। जांच में 30 वैध और 89 अवैध नामांकन पत्र पाए गए। इस सीट पर अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अलावा 29 प्रत्याशी मैदान में बचे हैैंं।
बीएसएफ के बर्खास्त जवान तेज बहादुर का पर्चा खारिज हो गया है। उनके नामांकन पत्र में तकनीकी खामियां मिलने पर आज निर्वाचन अधिकारी की ओर से नोटिस देकर बुधवार सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा गया था लेकिन अब नामांकन खारिज होने के बाद गठबंधन उम्मीदवार के रूप में सपा से शालिनी यादव चुनाव लड़ेंगी। इसके अलावा बाहुबली पूूर्व सांंसद अतीक अहमद जेल में रहकर निर्दलीय ताल ठोकेंगे। कांग्रेस से अजय राय मैदान में हैंं।
प्रत्याशियों के नाम
1- राजेंद्र गांधी -निर्दल,
2- आशुतोष कुमार पांडे – मेरा अधिकार राष्ट्रीय दल,
3- ईश्वर दयाल – भारतीय सबका दल,
4- मनोहर आनंद राव पाटिल-निर्दल,
5- आशीन यु एस- इंडियन गांधियन पार्टी
6- सुरेंद्र – सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी
7- सुनील कुमार-निर्दल
8- नरेंद्र मोदी- भारतीय जनता पार्टी
9- चंद्रिका प्रसाद-निर्दल
10- बृजेंद्र दत्त त्रिपाठी- आदर्शवादी कांग्रेस पार्टी
11- उमेश चंद्र कटिहार – अलहिंद पार्टी
12- रामशरण – विकास इंसाफ पार्टी
13- अनिल कुमार चौरसिया – जनहित किसान पार्टी
14- अजय – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
15- राजेश भारतीय सूर्य- राष्ट्रीय अंबेडकर दल
16- शालिनी यादव – समाजवादी पार्टी
17- अतीक अहमद -निर्दल
18- हिना शाहिद- जनहित भारत पार्टी
19- शेख मिराज बाबा – राष्ट्रीय मतदाता पार्टी
20- मानव -निर्दल
21- अमरेश मिश्रा – भारत प्रभात पार्टी
22- श्याम नंदन प्रसाद – जनता पार्टी
23- त्रिभुवन शर्मा – भारतीय राष्ट्रवादी समानता पार्टी
24- राकेश प्रताप – भारती जनक्रांति दल डेमो
25- अर्जुन राम शंकर मिश्रा – जन संघर्ष विराट पार्टी
26- हरि भाई पटेल – आम जनता पार्टी (इंडियन)
27- इसतारी सुन्नम-निर्दल
28- राजकुमार सोनी -निर्दल
29-मनीष श्रीवास्तव -निर्दल
30- सजय विश्वकर्मा – कांशी राम बहुजन दल

Latest News