Wed. Jan 21st, 2026

सर्व शिक्षा अभियान के लिए राज्यों को दिये 46 हजार करोड़ रुपए

Share this News

नई दिल्ली, 15 मार्च (हि.स.)। केंद्र सरकार ने सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के लिए पिछले दो वर्षों में विभिन्न राज्यों को कुल 46 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। यह जानकारी मानव संसाधन विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी। उन्होंने बताया कि वर्ष 2016-17 में एसएसए कार्यक्रम के लिए बजटीय आवंटन 22 हजार 500 करोड़ रुपए और वर्ष 2017-18 के लिए यह राशि 23 हजार 500 करोड़ रुपए है। कुशवाहा ने बताया कि नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम, 2009 छह से चौदह वर्ष की आयु के प्रत्येक बच्चे को पड़ोस के स्कूल में नि:शुल्क और अनिवार्य प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने का कानूनी हक देता है।