हिंदी के वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का निधन

Share this News

नई दिल्ली। हिंदी के वरिष्ठ कवि केदारनाथ सिंह का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वह 83 वर्ष के थे। भारतीय ज्ञानपीठ द्वारा उन्हें वर्ष 2013 में 49वें ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया था। केदारनाथ सिंह यह पुरस्कार पाने वाले हिन्दी के 10वें साहित्यकार थे।

Latest News