Sun. Mar 15th, 2026

12 साल से कम उम्र के बच्चों के यौन शोषण मामलों में मृत्युदंड के प्रावधान पर विचार कर रहा केंद्र

Share this News

नई दिल्ली, 20 अप्रैल (हि.स.)। बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के मामले पर सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि 12 साल से कम उम्र के बच्चों के यौन शोषण के केस में मृत्युदंड के प्रावधान के लिए कानून बनाने पर विचार किया जा रहा है। आज सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने संकेत दिया कि बच्चों के खिलाफ यौन हिंसा के मामलों को फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई का आदेश दे सकता है। मामले की अगली सुनवाई 27 अप्रैल को होगी।

Latest News