Fri. Apr 19th, 2024

एक नजर में भारत के राज्य व राजधानी सम्बंधित जानकारी

Share this News

❣️दिल्ली

👉नई दिल्ली भारत की राजधानी है।इसे राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र घोषित किया गया है।उत्तर भारत का सबसे बड़ा महानगर,स्पाइडर वेव पैटर्न पर नियोजित है।लाल किला,इंडिया गेट व कुतुबमीनार यहाँ पर अवस्थित हैं।

❣️लखनऊ

👉गोमती नदी के तट पर अवस्थित उत्तर प्रदेश की राजधानी एवं दूसरा सबसे बड़ा नगर है।चिकनकारी व कसीदेकारी हेतु प्रसिद्ध है।यहाँ सॅाफ्टवेयर टेक्नोलॉजी पार्क अवस्थित है।

❣️पटना

❣️बिहार की राजधानी है जो गंगा के दहिने थट पर अवस्थित है,एशिया का सबसे बड़ा प्लेनोटोरियम(राजीव गांधी प्लेनेटोरियम) एवं गंगा एक्शन प्लान का मुख्यालय यही पर हैं।यहाँ बिजली के बल्ब,साइकिल,सिगरेट,मक्खन आदि के कारखाने हैं।

#Lockdown कैसे करें इंटरमीडिएट की तैयारी..?गणित को कैसे करें असान..? घबराएं नही इंटरमीडिएट छात्र , शुक्रवार को शाम 04…

Posted by बदलता बिहार न्यूज़ on Tuesday, 12 May 2020

❣️चंडीगढ़

👉केंद्र शासित प्रदेश एवं ग्रीड प्रणाली आधारित अत्याधुनिक नियोजित नगर,पंजाब एवं हरियाणा की संयुक्त राजधानी भी है सुकना झील यही अवस्थित है।

❣️जयपुर

👉राजस्थान की राजधानी व प्रमुख मध्यकालीन नियोजित नगर जिसे राजा जयसिंह ने बनवाया था।यह अपनी सुंदरता के कारण गुलाबी नगर तथा भारत का पेरिस कहलाता है।

भोपाल
❣️
👉मध्य प्रदेश की राजधानी जो लावा निक्षेप संरचना पर अवस्थित हैं,रेशम की कशीदेकारी(हथकरघा) हेतु प्रसिद्ध हैं।यहाँ भेल की इकाई कार्य रत हैं ।यह कर्क रेखा के निकट किन्तु दक्षिण में अवस्थित हैं। यह नगर बेतवा व काली सिंध नदी के उद्गम के निकट मालवा के पठार पर अवस्थित है।

❣️रायपुर

👉छत्तीसगढ़ की राजधानी है।उदयंती व सीता नदी वन्य जीव अभयारण्य अवस्थित है। रायपुर,नागपुर,सूरत,अमरावती तथा बालेश्वर लगभग एक ही आक्षांश पर है।

❣️देहरादून

👉उत्तराखंड की राजधानी जो हिमालय प्रदेश की सीमा पर अवस्थित है। राजाजी राष्ट्रीय उद्यान,वाडिया तथा मिलिट्री एकेडमी यही अवस्थित हैं।

❣️भुवनेश्वर

👉ओडिशा की राजधानी व आधुनिक ग्रीड प्रणाली पर नियोजित नगर है।
यही पर लिंग राज का मन्दिर एवं अनेक जैन गुफाएं हैं।

❣️शिमला

👉हिमाचल प्रदेश की राजधानी व प्रसिद्ध पर्वतीय पर्यटन स्थल है।भारत का सर्वाधिक ऊँचा स्टेडियम चैल यही अवस्थित हैं। शिमला,दिल्ली,भोपाल,बंग्लुरू एवं कन्याकुमारी लगभग एक ही देशांतर पर अवस्थित हैं।शिमला के पास कूफरी मे आलू अनुसंधान संस्थान स्थित हैं।

#Lockdown में उबाउपन फील नही जुड़िए ना हम से कल भोजपुरी गायिका अनिता सुमन जी के सुरीली आवाज मैं कल लेकर आ रहा हूं 11:00…

Posted by बदलता बिहार न्यूज़ on Tuesday, 12 May 2020

 

❣️कोलकाता

👉हुगली नदी तट पर अवस्थित,पश्चिम बंगाल की राजधानी एवं भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर हैं।1912तक यह भारत की राजधानी भी रहा है। यह जूट उघोग का प्रमुख केंद्र है।

❣️मुंबई

👉महाराष्ट्र की राजधानी एवं प्रसिद्ध बंदरगाह नगर जो सालसेट द्वीप पर अवस्थित हैं।यहाँ विश्व की सबसे बड़ी मलिन बस्ती धारावी अवस्थित है।बॅालीबुड का केंद्र एवं भारत की वाणिज्यिक राजधानी है।पालघाट और भोरघाट दर्रो द्वारा यह शेष महाराष्ट्र से जुड़ा है।

❣️चेन्नई

👉यह भारत के पूर्वी तट पर अवस्थित है।तमिलनाडु राज्य की राजधानी है। यह भारत का चौथा महानगर व दूसरा प्रमुख बंदरगाह है।

❣️बंग्लुरू

👉कर्नाटक की राजधानी है। यह सिलिकॅान वैली उपनाम से प्रसिद्ध है।यह कम्प्यूटर निर्माण उद्योग में भारत मे अग्रणी ,भारत के बौद्धिक नगर के नाम से प्रसिद्ध हैं।

❣️गांधीनगर

👉गुजरात की राजधानी एवं आधुनिक ग्रीड पैटर्न पर नियोजित नगर जो साबरमती के तट पर अवस्थित है। प्रसिद्ध औद्योगिक नगर भी है।

❣️हैदराबाद

👉तेलंगाना राज्य की राजधानी है।तथा सिकन्दराबाद के साथ जुड़वा नगर कहा जाता है,दोनों के मध्य हुसैन सागर झील अवस्थित हैं।भारत का हाईटेक सिटी है।भारतीय पुलिस सेवा की ट्रेनिंग हेतु सरदार पटेल पुलिस एकेडमी यही अवस्थित हैं।यह कृष्णा की सहायक मूसी नदी पर स्थित है।

कल का दिन गजल भोजपुरी मैथिली हिंदी के नाम ..पंकज कुमार जी के सुरीली आवाज के साथ 2:00 बजे दिन बुधवार। आप लोग अवश्य…

Posted by बदलता बिहार न्यूज़ on Tuesday, 12 May 2020

❣️अमरावती

👉आंध्र प्रदेश के गुंटुर जिले मे स्थित एक शहर है जो सातवाहन शासकों की राजधानी थी। यह कृष्णा नदी के तट पर बस हुआ है।

❣️रांची

👉झारखंड राज्य की राजधानी है।यह स्वर्ण रेखा के तट पर अवस्थित है।जनजातीय अनुसंधान संस्थान यही अवस्थित हैं।हैवी मशीन टूल्स इकाइयां यही अवस्थित हैं।यह कर्क रेखा पर अवस्थित नगर हैं।

❣️श्रीनगर

👉कश्मीर घाट में झेलम नदी तट पर अवस्थित जम्मू एवं कश्मीर की राजधानी है,केसर एवं मशरूम की कृषि हेतु प्रसिद्ध,किष्ठकला व शिल्पकारी हेतु प्रसिद्ध हैं।

❣️ईटानगर

👉अरूणाचल प्रदेश की राजधानी जो अरूणाचल प्रदेश के दक्षिणी सुबनसिरी जिले के पर्वतीय क्षेत्र में अवस्थित हैं।यह अरूणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा नगर भी है।

❣️दिसपुर

👉असम की राजधानी जो ब्रह्मपुत्र नदी के बायें तट पर गुवाहटी से उत्तर -पूर्व कामरूप जिले मे अवस्थित हैं ।

❣️शिलांग

👉पूर्वी खासी पहाड़ियों में अवस्थित नगर है,जो मेघालय की राजधानी है।यह भारत का स्विट्जरलैंड के नाम से प्रसिद्ध हैं।हथकरघा और हस्तशिल्प उघोग केंद्र हैं।

इस विपदा की घड़ी में, बदलता बिहार न्यूज की एक पहल के द्वारा प्रतिदिन किसी ना किसी सेलिब्रिटी को लाईव लाकर लोगों को यह…

Posted by बदलता बिहार न्यूज़ on Monday, 11 May 2020

❣️आइजोल

👉मिजोरम की राजधानी एवं सबसे बड़ा नगर जो नवजुआरजोत्यांग तथा चैफिलत्यांग पहाड़ियों पर कर्क रेखा के समीप परन्तु उसके उत्तर में अवस्थित हैं।

❣️कोहिमा

👉नागालैंड की राजधानी व सबसे बड़ा नगर जो नागा पहाड़ियों पर कर्क रेखा के समीप परन्तु उसके उत्तर में अवस्थित हैं।

❣️अगरतला

👉त्रिपुरा की राजधानी नगर जो पश्चिमी त्रिपुरा में बांग्लादेश की सीमा पर अवस्थित हैं।प्राचीन मन्दिरों एवं महलों के कारण प्रमुख पर्यटक स्थल है।

❣️इम्फाल

👉मणिपुर की राजधानी जो मणिपुर नदी तट पर अवस्थित हैं।केन्द्रीय प्लास्टिक इंजीनियरिंग संस्थान की एक शाखा यही अवस्थित हैं।

❣️गंगटोक

👉सिक्किम की राजधानी जो नाथुला दर्रे के निकट अवस्थित हैं।भारत में सर्वाधिक ऊँचाई पर अवस्थित राजधानी नगर है।

❣️तिरूवंतपुरम

👉केरल की राजधानी,सर्वाधिक दक्षिणी जिला,बंदरगाह जहां दक्षिण -पूर्व मानसून भारत भूमि पर सबसे पहले यही पर वर्षा करता है।केरल का अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा यही अवस्थित हैं।

❣️पणजी

👉मांडवी नदी के बाएं किनारे पर अवस्थित,गोवा की राजधानी एवं बंदरगाह नगर के साथ साथ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी है।यह भारत का सर्वाधिक नगरीकृत राज्य हैं।

❣️कवरत्ती

👉लक्षद्वीप केंद्र शासित प्रदेश की राजधानी अरब सागर में अवस्थित प्रवाल आधारित प्रसिद्ध पर्यटक स्थल है।

❣️पुदुचेरी

👉चेन्नई के दक्षिण में अवस्थित केंद्र शासित प्रदेश व प्रसिद्ध नगर है।अरविंदो आश्रम यही अवस्थित हैं।नेहरू ने इस शहर को फ्रांसीसी संस्कृति की खिड़की कहा था।

❣️पोर्ट ब्लेयर

👉दक्षिण अंडमान अवस्थित नगर एवं अंडमान तथा निकोबार की राजधानी,बंगाल की खाड़ी में अवस्थित एकमात्र राजधानी।

❣️दमन व दीव

👉खम्भात की खाड़ी व काठियावाड़ के दक्षिण में अवस्थित केंद्र शासित प्रदेश एवं प्रसिद्ध स्थल हैं।दीव,कटक तथा भुवनेश्वर लगभग एक ही अक्षांश पर अवस्थित हैं।

❣️सिलवासा(दादर नगर हवेली)

👉गुजरात व महाराष्ट्र से घिरा केंद्र शासित प्रदेश एवं प्रसिद्ध पर्यटक स्थल हैं।