Fri. Mar 13th, 2026

उत्तर और मध्य भारत में गर्मी का कहर रहेगा जारी

Share this News

नई दिल्ली, 24 मई (हि.स.)। दिल्ली सहित उत्तर भारत के कुछ हिस्सों और मध्य व पश्चिमी भारत के राज्यों में गर्मी और लू का कहर जारी रहेगा। जम्मू-कश्मीर व मध्य-पूर्वी भारत में हवा का दवाब बनने के चलते कुछ स्थानों पर छीटें पड़ सकती है और कुछ स्थानों पर बादल छाये रहने के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। मध्य पाकिस्तान में हवा का घुमाव बना हुआ है जिसके चलते जम्मू-कश्मीर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही हिमाचल, उत्तराखण्ड में बादल छाए रहने के आसार हैं। दिल्ली सहित राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश व उत्तर प्रदेश में तेज धूप के साथ गर्म हवाएं चलेंगी। मध्य भारत में दक्षिण से उत्तर की ओर जाती हवाओं के चलते पूर्वी भारत के कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। इसके अलावा अगले 48 घंटों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। बिहार और उसके आसपास के इलाकों के उपर बना हवा का घुमाव बरकरार रहेगा। ऐसा ही घुमाव तमिलनाडु के नजदीक बंगाल की खाड़ी में बना हुआ। शुक्रवार को दिल्ली का तापमान 43 डिग्री और शनिवार को 44 डिग्री रहने की संभावना है। रात का तापमान अपेक्षाकृत कम रहेगा।

Latest News