
त्योहारों पर सफर में कम होगी मारामारी!

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट स्टेशन से दो त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04195/04196 आगरा कैंट–जोगबनी–आगरा कैंट 12 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और जोगबनी से 13 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी।
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए आगरा कैंट स्टेशन से दो त्योहार स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। गाड़ी संख्या 04195/04196 आगरा कैंट–जोगबनी–आगरा कैंट 12 सितंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को और जोगबनी से 13 सितंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट से शुक्रवार सुबह 5 बजे चलकर अगले दिन शाम 6.45 बजे जोगबनी पहुंचेगी। जोगबनी से शनिवार रात 9 बजे चलकर सोमवार सुबह 7.10 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसमें 10 स्लीपर और 10 जनरल कोच लगाए जाएंगे।
इस दिन चलेंगी ट्रेन
इसके साथ रेलवे ने गाड़ी संख्या 01919/01920 आगरा कैंट–असारवा–आगरा कैंट त्योहार स्पेशल की घोषणा की है। यह ट्रेन आगरा कैंट से 21 सितंबर से 30 नवंबर तक प्रतिदिन और असारवा से 22 सितंबर से 1 दिसंबर तक प्रतिदिन चलेगी। यह ट्रेन आगरा कैंट से रात 11.30 बजे चलकर अगले दिन शाम 4.45 बजे असारवा पहुंचेगी। असारवा से शाम 5.50 बजे चलकर अगले दिन सुबह 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। इसमें 8 जनरल, 8 स्लीपर, 2 एसी थर्ड और 1 एसी सेकेंड कोच होंगे।
मुंबई स्पेशल अब 29 दिसंबर तक
रेल प्रशासन ने दशहरा, दिवाली, छठ पूजा पर ट्रेनों पर पड़ने वाले लोड के मद्देनजर कानपुर अनवरगंज से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब 29 दिसंबर तक चलाने का फैसला किया है। साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अपना रिजर्वेशन करा सकते हैं।
ट्रेनों का यह शेड्यूल
09185 स्पेशल ट्रेन 28 दिसंबर तक हर रविवार चलेगी। मुंबई सेंट्रल से दिन में 11 बजे चलकर बड़ोदरा, मथुरा, कन्नौज होते हुए दूसरे दिन अनवरगंज 13:55 बजे आएगी।
09186 स्पेशल ट्रेन अनवरगंज से 29 दिसंबर 2025 तक हर सोमवार को चलेगी। अनवरगंज से 18:25 बजे चलकर बिल्हौर, फर्रुखाबाद, मथुरा, बड़ोदरा होते हुए मुंबई सेंट्रल पर दूसरे दिन 20:55 बजे पहुंचेगी।