Sun. Mar 15th, 2026

देश की बेटियों को मिलेगा पूरा न्याय और गुनहगारों को मिलेगी सजाः प्रधानमंत्री

Share this News

नई दिल्ली, 13 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कठुआ और उन्नाव की घटनाओं को लेकर पूरा देश शर्मसार है तथा केंद्र सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि गुनहगारों को सजा मिले। उन्होंने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों में राष्ट्रीय चर्चा का विषय बनी बलात्कार की घटनाएं सभ्य समाज के लिए एक चुनौती हैं और पारिवारिक,सामाजिक तथा न्याय व्यवस्था के सम्मिलित प्रयास से इन्हें रोका जाएगा। ये घटनाएं एक समाज के रूप में और एक राष्ट्र के रूप में हमारे लिए शर्मनाक हैं। यह देश को आजाद कराने वाले स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है।

Latest News