Sun. Mar 15th, 2026

प्रधानमंत्री ने दी देशवासियों को ”आयुष्मान भारत” की सौगात

Share this News

रायपुर/बीजापुर, 14 अप्रैल (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को बीजापुर जिले के जांगला में दुनिया की सबसे बड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य बीमा योजना ‘आयुष्मान भारत’ की देशवासियों को सौगात दी। प्रधानमंत्री ने रिमोट का बटन दबाकर इस योजना की शुरुआत की। इसके आलावा उन्होंने वन धन योजना का शुभारांभ किया और दल्लीराजहरा से भानुप्रतापुर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शनिवार को सभा स्थल पर मौजदू केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि स्वच्छ भारत के बाद अब स्वस्थ्य भारत बनेगा। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने इस महत्वकांक्षी योजना की जमकर तारीफ की।

Latest News