
बिहार में कौन बना सकता है सरकार?

ओपिनियन पोल के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू की सीटों की संख्या में गिरावट आ सकती है।
बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारी में सभी दल जुटे हुए हैं। सभी दलों के अपने-अपने दावे हैं। एनडीए और महागठबंधन दोनों अपनी सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच टाइम्स नाउ और जेवीसी ओपिनियन पोल ने चौंकाने वाला दावा किया है। ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बन सकती है।
एनडीए की बन सकती है सरकार
बिहार विधानसभा चुनावों के लिए टाइम्स नाउ-जेवीसी ओपिनियन पोल के अनुसार एनडीए 243 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें जीत सकती हैं। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेतृत्व वाले महागठबंधन 75 सीटों तक सीमित रह सकता है। बता दें कि बहुमत का आंकड़ा 122 है। एनडीए के अंदर भाजपा को चुनावों में लाभ मिलने का अनुमान है और उनकी सीटें पिछले चुनावों के 74 से बढ़कर 81 हो सकती हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार पार्टी अभी 64 सीटें जीत हासिल की उम्मीद है, जबकि 17 अन्य पर उसे बढ़त हासिल होगी।
हालांकि ओपिनियन पोल के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जेडीयू की सीटों की संख्या में गिरावट आ सकती है। पोल के अनुसार जेडीयू 29 सीटों पर जीत कन्फर्म है जबकि 2 पर बढ़त है, जिससे उसकी सीटों की अनुमानित संख्या अधिकतम 31 हो सकती है। नीतीश की पार्टी ने 2020 के चुनावों में 43 सीटें हासिल कीं। अगर ओपिनियन पोल के अनुमान सही साबित होते हैं, तो जेडीयू की स्थिति और भी कमज़ोर हो सकती है।
क्या तेजस्वी के खिलाफ राघोपुर से चुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर? पत्रकार के पूछने पर दिया ये जवाब
महागठबंधन को कितनी सीटें?
दूसरी ओर महागठबंधन में तेजस्वी और लालू प्रसाद यादव की आरजेडी 52 सीटें जीत सकती है। वर्तमान में पार्टी 37 सीटों पर जीत और 15 पर बढ़त हासिल है। 2020 के चुनावों में उसने 75 सीटें जीतीं थी और सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी।
ओपिनियन पोल के अनुसार बिहार में कांग्रेस पार्टी अधिकतम 10 सीट जीत सकती है। 2020 के चुनाव में पार्टी ने 19 सीटें जीती थी, लेकिन ओपिनियन पोल के अनुसार इस बार कांग्रेस पार्टी 8 पर जीत हासिल कर सकती है जबकि दो सीटों पर उसे बढ़त है। वहीं महागठबंधन के अन्य दलों को कुल मिलाकर 13 सीटें मिलने का अनुमान है। इसके अलावा प्रशांत किशोर की जन सुराज को दो, AIMIM को तीन, बहुजन समाज पार्टी को एक सीट मिल सकती है। ओपिनियन पोल के अनुसार 26 सीटों पर बिहार में कड़ी टक्कर हो सकती है।
ओपिनियन पोल के अनुसार सीमांचल क्षेत्र में एनडीए और महागठबंधन दोनों को 10-10 सीटें मिल सकती हैं। इस क्षेत्र में कुल 24 सीटें हैं। जबकि तीन पर MIM और एक पर कड़ी टक्कर मानी जा रही है। सीमांचल में मुसलमानों की संख्या अधिक है, ऐसे में महागठबंधन को यहां पर अधिक सीटों की उम्मीद है।