Tue. Mar 10th, 2026

भारत ने संयुक्त राष्ट्र की 6 इकाइयों के चुनाव जीते

Share this News
  1. संयुक्त राष्ट्र, 17 अप्रैल (हि.स.)। भारत ने संयुक्त राष्ट्र (सं.रा.) की गैर सरकारी संस्था समिति सहित आर्थिक और सामाजिक परिषद (ईसीओएसओसी) की छह इकाइयों के चुनावों में जीत हासिल की है। इनमें से पांच में भारत को निर्विरोध चुन लिया गया। यह जानकारी मंगलवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली। रिपोर्ट के मुताबिक, भारत को केवल एशिया-प्रशांत समूह से जुड़ी गैरसरकारी संस्था समिति के लिए चुनाव का सामना करना पड़ा। भारत ने इसमें अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा 46 वोट हासिल किए। समिति के लिए चुने गए पाकिस्तान को 43 और चीन को 39 मत मिले।

Latest News