Thu. Sep 25th, 2025

राष्ट्रपति कोविंद ने दी श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं

Share this News

नई दिल्ली, 01 मई (हि.स.)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंगलवार को श्रम दिवस के मौके पर देश के सभी श्रमिकों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने संदेश में कहा, श्रम दिवस पर हमारे मेहनती श्रमिक भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं। हमारे अनगिनत श्रमिकों के अनुशासन और समर्पण से हमारे देश का निर्माण हो रहा है और वे एक नए भारत की नींव रख रहे हैं। वे हमारे सच्चे राष्ट्र-निर्माता हैं।