Thu. Apr 25th, 2024

अमृतसर इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला बिहार के इंजीनियरिंग छात्र का शव

Share this News

अमृतसर इंजीनियरिंग कॉलेज हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला बिहार के इंजीनियरिंग छात्र का शव

BBJ -DESK

अमृतसर के एक इंजीनियरिंग काॅलेज के हाॅस्टल के कमरे में बी. टेक कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट का शव पंखे से लटका मिला है। मृतक की पहचान विवेक (22) निवासी जिला माेतिहारी, बिहार के ताैर पर हुई है। बीते 4-5 दिन में आत्महत्या या संदिग्ध हालाता में मौत का यह तीसरा मामला है। बीते रोज गांव इब्बन कलां की युवती की शव खेतों में मिला था, वहीं तरनतारन जिले में भी एक युवती का शव संदिग्ध हालाताें में मिला था।

दोस्त ने बोला कुछ दिन से तनाव में था विवेक:कॉलेज हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटका मिला बिहार के इंजीनियरिंग छात्र का शव

अमृतसर के एक इंजीनियरिंग काॅलेज के हाॅस्टल के कमरे में बी. टेक कंप्यूटर साइंस के स्टूडेंट का शव पंखे से लटका मिला है। मृतक की पहचान विवेक (22) निवासी जिला माेतिहारी, बिहार के ताैर पर हुई है। बीते 4-5 दिन में आत्महत्या या संदिग्ध हालाता में मौत का यह तीसरा मामला है। बीते रोज गांव इब्बन कलां की युवती की शव खेतों में मिला था, वहीं तरनतारन जिले में भी एक युवती का शव संदिग्ध हालाताें में मिला था।

हॉस्टल मैनेजमेंट ने पुलिस काे सूचित किया। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर पंखे से लटक रहे स्टूडेंट के शव का उतारा। थाना चाटीविंड के प्रभारी अमाेलक सिंह ने बताया कि शुक्रवार काे बाद दाेपहर करीब 3 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि जीटी राेड मानांवाला स्थित एक इंजीनियरिंग कालेज के हॉस्टल के कमरे में स्टूडेंट ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।

शव काे पाेस्टमार्टम के लिए मानांवाला अस्पताल में भेज दिया है। कमरे से किसी भी तरह का काेई सुसाइड नाेट नहीं मिला है। मृतक के दाेस्त ने बताया कि दाेपहर खाना खाने के लिए जब विवेक काे कहा ताे उसने मेस में जाने से मना कर दिया। विवेक ने कहा था कि उसे भूख नहीं है तुम खाना खा आओ। उस समय विवेक कमरे में था।

बी टेक कंप्यूटर साइंस में चाैथे समेस्टर में पढ़ रहा था

जब दोस्त खाना खाकर कमरे में अाया ताे देखा कि विवेक का शव पंखे से लटक रहा था। मृतक के दाेस्त ने बताया कि विवेक कुछ दिनाें से डिप्रेशन में चल रहा था। उसका व्यवहार चेंज था। उसके साथ कभी काेई बात शेयर नहीं की। मृतक विवेक बी. टेक कंप्यूटर साइंस में चाैथे समेस्टर की पढ़ाई कर रहा था।

थाना प्रभारी अमाेलक सिंह ने बताया कि अभी कारण का कुछ पता नहीं चला है। बिहार उसके परिवार काे सूचित किया है। जब उसके परिवार के लाेग पहुंच जाएंगे ताे उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू की जाएगी।