Tue. Oct 21st, 2025

खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this News

खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में अर्णब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

बी.बी.एन-डेस्क

आज अर्नब को गिरफ्तार कर लिया गया। तो हाल ही में महाराष्ट्र की सत्ता से बेदखल हुए भाजपा को इमरजेंसी जैसे हालात लगने लगे। तो फिर उन पत्रकारों के बारे में भी बोलिए, जिनको सिर्फ रिपोर्टिंग के लिए ही प्रताड़ित किया गया। जेल में डाल दिया गया। उनपर खमोशी क्यों! वहा आपको इमरजेंसी याद नही आती है। यूपी में तो आए दिन पत्रकार पकड़ लिए जाते हैं। अभी हाल ही में हाथरस केस में रिपोर्टिंग करने पर दीपक कनोजिया समेत आधे दर्जन से ज्यादा पत्रकारो को रासुका लगा कर उत्तरप्रेदेश की भाजपा सरकार ने जेलों में बंद किया है जिस अर्णब ने “पूछता है भारत” जैसे शो में सुशांत सिंह आत्महत्या को रिया चक्रवर्ती द्वारा सोची-समझी हत्या बता कर लोगो को भ्रमित किया। आखिरकार सच्चाई सबके सामने आई और और अदालत ने रिया पर लगे सारे आरोप को खारिज करते हुए उसे निर्दोष पाया। अब अर्णब पर ये आरोप लगा है की अर्णब की वजह से 2018 में अन्वय नाइक और उसकी मां ने आत्महत्या का कदम उठाना पड़ा। अब अगर अर्णब बेगुनाह होंगे तो खुद अदालत इन्हें छोर देगी। जैसे डॉक्टर कफील कई महीने जेल में रहकर रिहा हो गए। तो इंतजार करिए। रिया चक्रवर्ती की तरह खुद को बेगुनाह साबित करें और रिहा हो जाएं।

Ajit Anjum Abhisar Sharma Ravish Kumar

#arnabarrest